लाइव न्यूज़ :

Weather Report: मुंबई, ठाणे में भारी बारिश का अंदेशा, पश्चिम गारो हिल्स में 89 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित

By भाषा | Updated: July 15, 2020 05:35 IST

दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है। शहर में 46 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई तो मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 लोग प्रभावित हुए हैं। आईएमडी ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई तो मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 89,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं आईएमडी ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात का अंदेशा है। दिल्ली में बारिश की राह देख रहे लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है। बारिश नहीं होने की वजह से मौसम उमस भरा है जिससे नगरवासियों को परेशानी हो रही है।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों में 30-40 डिग्री के आसपास रहेगा।

इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है। शहर में 46 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुंबई केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे के लिए भी है। कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, " ऑरेंज और येलो अलर्ट मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं। "

अधिकारी ने बताया, " बुधवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की आशंका है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। " वहीं पूर्वोतरी राज्य मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में 89,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी जिनजीराम ऊफान पर है। जिला उपायुक्त राम सिंह ने बताया, " स्थिति खराब है। तीन ब्लॉक- तिकरीकिल्ला, डेमडेमा और सेलसेल्ला प्रभावित हैं... हालात पर नजर रखी जा रही है। "

उपायुक्त ने बताया कि कम से कम 16,400 घरों की 89,000 से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हुई है। विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर मंगलवार को मध्यम से हल्की बारिश हुई। उसने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

आईएमडी ने बुधवार से शुक्रवार के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटने पड़ने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सयिस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करनाल में अधिकतम पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तो नारनौल में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 37.4 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 36.1, पटियाला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसूनमहाराष्ट्रमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन