लाइव न्यूज़ :

मुंबई में रातभर भारी बारिश, कुछ इलाकों में जलभराव; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By भाषा | Updated: October 15, 2020 11:53 IST

आईएमडी ने इससे पहले मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया था और बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उसने शहर और उपनगरों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने से कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं

मुंबई: मुंबई में बुधवार रातभर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने से कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुंबई में रातभर भारी बारिश के कारण हिंदमाता, किंग्स सर्कल और कालाचौकी जैसे कुछ इलाकों में पानी भर गया।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि सुबह बारिश कम हो गई, जिसके कारण सड़कों पर भरा पानी भी कम हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बसें और स्थानीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 106.01 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसी अवधि में पूर्वी उपनगरों में 69.18 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 58.36 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 64.5 मिमी से 115.5 मिमी को ‘भारी बारिश’ माना जाता है और 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश को ‘बहुत भारी’ की श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी ने इससे पहले मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया था और बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उसने शहर और उपनगरों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। 

टॅग्स :मुंबई बारिशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया