लाइव न्यूज़ :

Weather Report: पंजाब, हरियाणा में बनी हुई है बाढ़ की स्थिति, करीब 1700 करोड़ रुपये की फसल हुई बर्बाद

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:31 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली में पत्रकारों से कहा, ‘‘राज्य प्रशासन हर संभावित मुश्किल का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार है और वह किसी भी कीमत पर लोगों की जान की सुरक्षा करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देयमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद हरियाणा ने यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था।प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया है।

पंजाबहरियाणा के कई इलाकों में बारिश का पानी अब धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है हालांकि मंगलवार को कहीं फिर से बारिश नहीं हुई। सेना और एनडीआरएफ के दल लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों राज्यों में भारी बारिश के कारण फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

पंजाब सरकार ने राज्य में बारिश से करीब 1,700 करोड़ रुपये की क्षति का आकलन किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली में पत्रकारों से कहा, ‘‘राज्य प्रशासन हर संभावित मुश्किल का सामना करने के लिये पूरी तरह से तैयार है और वह किसी भी कीमत पर लोगों की जान की सुरक्षा करेगी।’’

बाढ़ से राज्य में फसलों को हुई क्षति के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अनुमान के मुताबिक करीब 1,700 करोड़ रुपये की फसल बर्बाद हुई है।’’ यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद हरियाणा ने यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था।

हरियाणा में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम से दिल्ली में छोड़ा गया पानी पहुंचेगा और दिल्ली सरकार को पहले इस बारे में अलर्ट कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रभावित जिलों के सभी उपायुक्तों को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण दोनों राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

टॅग्स :बाढ़पंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया