लाइव न्यूज़ :

Weather Report: उत्तर बंगाल में भारी बारिश से आई बाढ़, जानिए आज यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

By भाषा | Updated: July 12, 2020 05:41 IST

उत्तर प्रदेश में शनिवार को सुल्तानपुर जिले में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर बंगाल में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की।

नई दिल्लीः उत्तर बंगाल में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई, जबकि हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है और पश्चिम बंगाल में आंधी भी आ सकती है। निजी मौसम पूर्वानुमान संस्था स्काईमेट ने कहा कि असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे उत्तरी और पूर्वी भारत में भारी वर्षा के कारण कई दुर्घटनाएँ और भूस्खलन हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश में शनिवार को सुल्तानपुर जिले में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई और राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की समस्या खड़ी हो गई। भारी बारिश के चलते कई सड़कों और घरों को नुकसान पहुँचा और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। राज्य में मानसून से संबंधित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। 

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे जिससे पारा तो थमा रहा लेकिन उमस से नगरवासियों को थोड़ी परेशानी हुई। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रात में हुई वर्षा के कारण आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने रविवार को सामान्य तौर पर बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। सफदरजंग मौसम केंद्र ने जुलाई में अब तक 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है। 

पश्चिम बंगाल में कई जगह पर आई बाढ़

पश्चिम बंगाल में, जलपाईगुड़ी के निचले इलाकों और हिमालय की तलहटी में बसे अन्य स्थानों पर भारी वर्षा के बाद बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिलीगुड़ी में 61.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले दो दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश की आशंका है। कोलकाता में भी भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया। 

हिमाचल में 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि रविवार के लिए मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए मौसम की ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है। 17 जुलाई तक राज्य के मैदानी और निचले, मध्यम और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग लोगों को सावधान करने के लिए विभिन्न रंगों के माध्यम से मौसम की गंभीरता को व्यक्त करता है। जिसमें ‘येलो’ सभी मौसम की चेतावनियों में कम से कम खतरे को इंगित करता है। मनाली समेत राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा, जबकि अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जतायी गई है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया