लाइव न्यूज़ :

Weather Report: दिल्लीवासी गर्मी और उमस से बेहाल

By भाषा | Updated: September 21, 2020 12:50 IST

सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने सामान्य 100.5 मिमी की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अगस्त में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले सात साल में उस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश थी।राष्ट्रीय राजधानी में एक जून को मानसून की शुरुआत से अभी तक सामान्य 624.3 मिमी की तुलना में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी में लोग सोमवार को भी गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे। हालांकि अगले दो या तीन दिन में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली में पिछले 12 दिनों से बारिश नहीं हुई है। सफदरजंग वेधशाला ने पिछली बार आठ सितम्बर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी।

बारिश ना होने के कारण पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। दिल्ली में अधिकतर हिस्सों में रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सितम्बर में दिल्ली में अभी तक 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने सामान्य 100.5 मिमी की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है। दिल्ली में अगस्त में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले सात साल में उस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश थी।

राष्ट्रीय राजधानी में एक जून को मानसून की शुरुआत से अभी तक सामान्य 624.3 मिमी की तुलना में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भाषा निहारिका शाहिद शाहिद

टॅग्स :दिल्लीमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया