लाइव न्यूज़ :

Weather report delhi: दिल्ली में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा, जल्द पारा 40 डिग्री के स्तर को छू सकता है 

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:11 IST

मौसम विभाग ने कहा कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की मंद गति के कारण हवा की गुणवत्ता में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह मध्यम श्रेणी (एक्यूआई 142) के बीच में चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देस्काइमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उच्च आर्द्रता भी हवा की गुणवत्ता के बिगड़ने के लिए जिम्मेदार है। कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन के कारण हवा की गुणवत्ता अच्छी और संतोषजनक श्रेणियों में चल रही थी।

नई दिल्लीःराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की मंद गति के कारण हवा की गुणवत्ता में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह मध्यम श्रेणी (एक्यूआई 142) के बीच में चली गई।

स्काइमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उच्च आर्द्रता भी हवा की गुणवत्ता के बिगड़ने के लिए जिम्मेदार है। कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन के कारण हवा की गुणवत्ता अच्छी और संतोषजनक श्रेणियों में चल रही थी।

21 दिन के लॉकडाउन के कारण भारत भर के शहरों में प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों जैसे वाहन से होने वाले उत्सर्जन, निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल आदि में कमी देखी गई है। पलावत ने कहा कि मंगलवार शाम को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है और पारा 15 से 20 अप्रैल के बीच 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन