लाइव न्यूज़ :

Weather News: दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अभी गर्मी से राहत नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: May 23, 2020 17:36 IST

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले सप्ताह के कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान का पारा कम नहीं होने वाला है।शनिवार को भी देश की राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में  पिछले दिनों अम्फान तूफान की वजह से तबाही देखने को मिली है। इसी तूफान की वजह से बिहार, झारखंड व यूपी के कुछ हिस्से में बारिश भी हुई है। लेकिन, देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों काफी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

आज तक के रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दी है। इसके मतलब साफ है कि अगले सप्ताह के कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान का पारा कम नहीं होने वाला है। शनिवार को भी देश की राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।  रिपोर्ट की मानें तो मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अम्फान के बाद उत्तर और मध्य भारत में तापमान में वृद्धि हुई है। यही नहीं दिल्ली के कई हिस्से में तापमान 45 के आसपास भी शनिवार को पहुंच गया है।

दिल्ली में शुक्रवार को पारा 45 के पार चला गया था। यह इस सप्ताह का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी अधिकतम पारा 43-45 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में गर्मी देर से आई है। अगले 8 दिनों में गर्मी का प्रकोप तेज होगा। यूं तो राजस्थान में अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है, मगर इस बार मई में भी गर्मी देरी से शुरू हुई है। राजस्थान के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री या उसके ऊपर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में 44 डिग्री के ऊपर तापमान चल रहा है।

बता दें कि राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बुधवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, कोटा—जोधपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.4 डिग्री, चूरू में 41.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री, अजमेर में 40.5 डिग्री और जयपुर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

टॅग्स :मौसमदिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया