Weather News: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ गिरे ओले, तापमान में भारी गिरावट

By अनुराग आनंद | Updated: May 14, 2020 18:52 IST2020-05-14T18:50:15+5:302020-05-14T18:52:21+5:30

मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है।

Weather News: Dusty thunderstorms in Delhi today, hail, temperature drop | Weather News: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ गिरे ओले, तापमान में भारी गिरावट

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsइसके अलावा, गुरुग्राम में आई तेज आंधी के दौरान धूल मिट्टी के चलते शहर की सड़कें तब्दील गंदगी में तब्दील हो गईं।दिल्ली से सटे इलाके में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा है।

नई दिल्ली: दिल्ली के कुछ हिस्सों में अचानक से मौसम बदला। इसके साथ ही दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ ओले भी गिरे। तापमान में भारी गिरावट देखी गई। इस बदलते मौसम के साथ धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने दस्तक दी। मौसम की वजह से निर्माण भवन के आस-पास मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि मौसम में आए बदलाव के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। इससे पिछले 3 दिन से जारी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, गुरुग्राम में आई तेज आंधी के दौरान धूल मिट्टी के चलते शहर की सड़कें तब्दील गंदगी में तब्दील हो गईं। आसमान में कुछ देर के लिए बादल इस कदर छाए कि लोगों को दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइट  जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी।  मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार रात और गुरुवार को तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के संभावना जताई थी। इस दौरान पचास किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। इससे तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा।

Web Title: Weather News: Dusty thunderstorms in Delhi today, hail, temperature drop

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे