मध्य प्रदेश में मौसमः पचमढ़ी में सबसे अधिक ठंड, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस
By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 4, 2020 18:54 IST2020-12-04T18:52:43+5:302020-12-04T18:54:06+5:30
देश भर में मौसम का हाल बदल रहा है. मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी पर्यटन केन्द्र पचमढ़ी में तापमान में गिरावट हुई है.

भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (file photo)
भोपालः मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी पर्यटन केन्द्र पचमढ़ी में बीती रात राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्य प्रदेश में सर्दियां धीरे-धीरे अपना रंग जमाने लगी है.
इसके बाद मंडला में 7.6 और उमरिया में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. मौसम विभाग के द्वारा जारी विवरण के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस रहा.
जिन स्थानों पर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, उनमें खजुराहों में 10, मंडला में 7.6, नौगांव में 9.1, रीवा में 9.4 उमरिया में 8.3, ग्वालियर में 9.6 पचमढ़ी में 6.8, रायसेन में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.