दिल्ली में मौसम रहा सुहावना, रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:43 IST2021-05-22T21:43:37+5:302021-05-22T21:43:37+5:30

Weather in Delhi was pleasant, forecast to be partly cloudy on Sunday | दिल्ली में मौसम रहा सुहावना, रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

दिल्ली में मौसम रहा सुहावना, रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, 22 मई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम काफी सुहावना रहा और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएसडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। रविवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 37 डिग्री तथा 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से नौ डिग्री नीचे है।

शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आँकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

गौरतलब है कि 15 मिमी से नीचे दर्ज की गई बारिश को 'हल्का' माना जाता है, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच 'मध्यम', 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच 'भारी' जबकि 115.6 मिमी और 204.4 मिमी के बीच की बारिश को 'बहुत भारी' की श्रेणी में रखा जाता है। 204.4 मिमी से ऊपर की बारिश को 'बेहद भारी' वर्षा माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Weather in Delhi was pleasant, forecast to be partly cloudy on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे