लाइव न्यूज़ :

Weather updates: उत्तर भारत में लू का प्रकोप तेज, पालम में पारा 46 डिग्री के पार, चुरू में 47.4 पर, रेड जोन जारी

By भाषा | Updated: May 25, 2020 21:57 IST

देश में लू का प्रकोप तेज हो गया है। उत्तर भारत में लोग परेशान हो गए हैं। कई राज्य में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के कई शहरों में रेड जोन घोषित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोमवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा और कुछ इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा।

नई दिल्ली/जयपुरः उत्तर भारत में सोमवार को गर्मी तथा लू का प्रकोप और बढ़ गया। राजस्थान के चुरू में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया।

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा। हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 46.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में गर्मी के लिहाज से 25-26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जहां लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लू का प्रकोप रहा और मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। यह के तापमान को पूरे शहर का प्रतिनिधि माना जाता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण 28 मई को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से घर में ही रहने और अधिक से अधिक पानी पीने की अपील की है।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। जयपुर केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शुक्रवार और शनिवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में हल्की बारिश हो सकती है। तेज गर्मी ने पंजाब और पड़ोसी हरियाणा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। हरियाणा के हिसार में सामान्य से चार डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि भिवानी में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

करनाल में भी 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। पंजाब में पटियाला सबसे अधिक गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। अमृतसर और लुधियाना में भी सामान्य से अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 42.8 और 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी तपिश महसूस की गई और यहां दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ मंडल में भी तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और राज्य के कई इलाके लू की चपेट में है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम के साथ लू के हालात बने रहेंगे।

मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में कुछ-कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि बड़े इलाके में लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज होने पर लू की घोषणा की जाती है जबकि पारा 47 डिग्री होने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली जैसे छोटे इलाके में एक दिन भी 45 डिग्री तापमान होने पर लू की घोषणा की जा सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर स्थित मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री, 44 डिग्री और 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए दिल्ली के कुछ इलाके में ऑरेंज चेतावनी जारी की है।

ऑरेज चेतावनी लू चलने पर और रेड चेतावनी प्रचंड लू के लिए जारी की जाती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, ‘‘दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज हवाएं (20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलेंगी। कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।’’

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण दिल्ली में बृहस्पतिवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को धुल भरी आंधी आ सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भाषा धीरज अविनाश अविनाश

 

 

 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टहीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं