लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में मौसम सर्द हुआ, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले सप्ताह और बारिश के आसार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 01:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर उत्तर भारत में ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई। वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में भीषण तूफान ‘निवार’ के कारण पहले ही भारी बारिश हुयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी हवा की गति अनुकूल होने की वजह से ‘मध्यम’ श्रेणी में है तथा इसमें और सुधार की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में कुफरी और कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई जबकि केलोंग मे न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में 17 सेमी और कुफरी में एक सेमी बर्फबारी दर्ज हुई।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केंद्रशासित प्रदेश के अनंतनाग जिले का पर्यटन स्थल पहलगाम शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसी बीच राजस्थान में ठंड से राहत मिली है और यहां कल के मुकाबले आकाश साफ था।

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के दूरदराज स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा।

दक्षिण भारत में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक दिसंबर से और बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान