लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, दिल्ली में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, चुरू में पारा 46.6

By भाषा | Updated: May 23, 2020 21:31 IST

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन दिनों काफी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी अधिकतम पारा 43-45 डिग्री के बीच रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।पालम, लोधी रोड और आयानगर में मौसम केन्द्रों ने क्रमश: अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत में लू चलने के कारण शहर में अगले तीन और चार दिन में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। पालम, लोधी रोड और आयानगर में मौसम केन्द्रों ने क्रमश: अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।’’

राजस्थान में तेज गर्मी जारी

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी का दौर जारी है जहां शनिवार को चुरू में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में दिन का तापमान 45.9 डिग्री, जैसलमेर व बीकानेर में 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाडमेर व गंगानगर में यह क्रमश: 44.2 व 44.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर व जोधपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में गर्मी का दौर अभी बना रहने का अनुमान है।

राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार चूरू-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.6—46.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.6 डिग्री, कोटा में 45.9 डिग्री, बाडमेर—जैसलमेर में 44.6—44.6 डिग्री, जोधपुर में 44.1 डिग्री, जयपुर में 43.8 डिग्री,अजमेर में 43 डिग्री और डबोक में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकतर प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड, चित्तौड़गढ, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ,बाड़मेर, जैसलमेर में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीराजस्थाननॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया