लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast: दिल्ली और NCR सहित उत्तर भारत में 6 दिनों तक राहत नहीं, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता तापमान, आईएमडी की चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2022 16:17 IST

Weather Forecast: रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों ने लू दर्ज की और वहां अधिकतम तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री सेल्सियस, 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति ‘‘गंभीर’’ हो गई है।उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

Weather Forecast: दिल्ली और एनसीआर में चल रही लू के बुधवार को और भीषण होने का पूर्वानुमान है। साथ ही, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शनिवार तक यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में जारी भीषण गर्मी और बढ़ने की संभावना है और कम से कम छह दिन में इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है।

मार्च के आखिरी सप्ताह से ही दिल्ली में लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक मौसम शुष्क के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है।’’

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश के अभाव कारण गर्मी अधिक बढ़ गई है। दिल्ली में मार्च में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, ऐसा 2018 के बाद पहली बार हुआ है। आमतौर पर मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। भारत में 122 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक गर्मी रही।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्लीNCRउत्तर प्रदेशराजस्थानमध्य प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत