Weather Forecast: दिल्ली और NCR सहित उत्तर भारत में 6 दिनों तक राहत नहीं, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता तापमान, आईएमडी की चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2022 16:17 IST2022-04-06T16:15:24+5:302022-04-06T16:17:34+5:30

Weather Forecast: रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों ने लू दर्ज की और वहां अधिकतम तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री सेल्सियस, 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Forecast No relief 6 days in Delhi and NCR up bihar mp rajasthan temperature may reach 43 degree Celsius IMD warns | Weather Forecast: दिल्ली और NCR सहित उत्तर भारत में 6 दिनों तक राहत नहीं, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता तापमान, आईएमडी की चेतावनी

मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। 

Highlightsसफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति ‘‘गंभीर’’ हो गई है।उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

Weather Forecast: दिल्ली और एनसीआर में चल रही लू के बुधवार को और भीषण होने का पूर्वानुमान है। साथ ही, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शनिवार तक यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में जारी भीषण गर्मी और बढ़ने की संभावना है और कम से कम छह दिन में इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है।

मार्च के आखिरी सप्ताह से ही दिल्ली में लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक मौसम शुष्क के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है।’’

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश के अभाव कारण गर्मी अधिक बढ़ गई है। दिल्ली में मार्च में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, ऐसा 2018 के बाद पहली बार हुआ है। आमतौर पर मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। भारत में 122 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक गर्मी रही।

Web Title: Weather Forecast No relief 6 days in Delhi and NCR up bihar mp rajasthan temperature may reach 43 degree Celsius IMD warns

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे