बारिश से राजस्‍थान में मौसम और सर्द होने का अनुमान

By भाषा | Updated: January 8, 2021 14:29 IST2021-01-08T14:29:17+5:302021-01-08T14:29:17+5:30

Weather forecast in Rajasthan due to rain | बारिश से राजस्‍थान में मौसम और सर्द होने का अनुमान

बारिश से राजस्‍थान में मौसम और सर्द होने का अनुमान

जयपुर, आठ जनवरी नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्‍थान में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने और अगले चौबीस घंटे में कई जगह बारिश होने का अनुमान है।

राज्‍य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और बादल छाये रहे।

जयपुर के मौसम केंद्र के निदेशक आर एस शर्मा ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी 24 घंटों तक पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

उन्‍होंने कहा कि 8-9 जनवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं नौ जनवरी को कोटा सम्भाग में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 10 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी जबकि 11-12 जनवरी राज्‍य के उत्तरी भागों में शीतलहर चलेगी।

बीती रात मैदानी इलाकों में जैसलमेर में न्‍यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में 4.8 डिग्री, गंगानगर में 4.9 डिग्री, चुरू में 6.2 डिग्री, फलौदी में 7.2 डिग्री, बाड़मेर में 8.2 डिग्री व पिलानी में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्‍य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटल स्‍थल माउंट आबू में न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Weather forecast in Rajasthan due to rain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे