Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में जाम, कल भी बारिश की संभावना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2021 14:23 IST2021-08-08T14:22:09+5:302021-08-08T14:23:31+5:30

Weather Forecast: सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Forecast Delhi NCR heavy rains monsoon season people get relief heat jam in many areas 9 aug | Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत, कई इलाकों में जाम, कल भी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शहर में सात मिमी बारिश हुई है।

Highlightsराजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने कहा कि 9 अगस्त को भी बारिश की संभावना है।जुलाई में असामान्य रूप से भारी वर्षा और अनियमित मौसम पैटर्न देखा गया था।

Weather Forecast: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। मानसून के मौसम के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार की सुबह, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि 9 अगस्त को भी बारिश की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शहर में सात मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ दिन में मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सामान्य वर्षा होने की संभावना है, लंबी अवधि के औसत का 95 से 106 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई में असामान्य रूप से भारी वर्षा और अनियमित मौसम पैटर्न देखा गया था। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Web Title: Weather Forecast Delhi NCR heavy rains monsoon season people get relief heat jam in many areas 9 aug

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे