लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड प्रकोप जारी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2021 19:59 IST

Weather Forecast: पंजाब और हरियाणा में रविवार को भीषण सर्दी रही तथा अमृतसर में पारा शून्य के नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

Open in App
ठळक मुद्दे19 और 20 दिसंबर को निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश ला सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।  अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा।

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर जारी है। फतेहपुर और चुरू समेत राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि एक कम दबाव का क्षेत्र जो बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर स्थित है, 19 और 20 दिसंबर को निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश ला सकता है। पंजाब और हरियाणा में रविवार को भीषण सर्दी रही तथा अमृतसर में पारा शून्य के नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दोनों राज्यों में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य के नीचे रहा तथा अमृतसर एवं लुधियाना में सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा।

भीषण सर्दी से जूझ रहे पंजाब में हलवारा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री, बठिंडा में 0.1 डिग्री, फरीदकोट में एक डिग्री और पठाकोट में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना (5.1 डिग्री), पटियाला (4.6 डिग्री) और गुरदासपुर (2.4 डिग्री) में भी रात सर्द रही।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 3.2 डिग्री तक लुढ़क गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। हरियाणा में सिरसा 0.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला (4.9 डिग्री), हिसार (दो डिग्री), नारनौल (1.2 डिग्री) , रोहतक (3.8 डिग्री) भी कड़कड़ाती ठंड की चपेट में रहे। गुरुग्राम और भिवानी में पारा क्रमश: 7.4 डिग्री और 5.1 डिग्री रहा।

उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में हैं जहां रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। बीती शुक्रवार रात राज्य के फतेहपुर व चुरू में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से नीचे (-) 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पड़ोस के चुरू में यह (-) 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नागौर में रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री, संगरिया व सीकर में 0.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.0 डिग्री, गंगानगर में 1.1 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री से लेकर 24.2 डिग्री के बीच है। वहीं राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में आगामी दिनों में तीव्र शीत लहर चलने का 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया। मौसम में आए बदलाव का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ रहा है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टदिल्लीNCRराजस्थानपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया