लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली सहित देश के इन 20 राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश

By भाषा | Updated: September 1, 2018 20:52 IST

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जतायी है।

Open in App

नई दिल्ली, एक सितंबर:  मौसम विभाग ने दिल्ली एवं हरियाणा सहित तमाम उत्तरी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जतायी गयी है।

इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालयी क्षेत्रों, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी की गयी है। विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जतायी है। दिल्ली और मैदानी राज्यों के तमाम इलाकों में शनिवार को सुबह भारी बारिश हुयी। इनमें सर्वाधिक 22 सेमी बारिश जयपुर में, झांसी में 14 सेंमी, सिल्चर और पारादीप में नौ सेंमी, दतिया में आठ सेंमी तथा दिल्ली और ग्वालियर में छह सेमी बारिश दर्ज की गयी।

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डअसमत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां