लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट, बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 10, 2020 19:25 IST

बीते 24 घंटोंं में राज्य के  छिंदवाड़ा में 10, सौसर में 7, पाली, चौरई, बरही में 3, चन्नौडी, उमरिया, अमरकंटक, मोहखेड़ा, पुष्पराजगढ़, सिवनी, प्रभात पट्टन में 2 सेंमी बरसात हुई. अधिमतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देरीवा एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.ग्वालियर एवं रीवा संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं नौगाव में दर्ज किया गया.

भोपालः मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के शहडोल एवं जबलपुर संभाग में बिजली चमकने और गिरने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर रीवा एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के  छिंदवाड़ा में 10, सौसर में 7, पाली, चौरई, बरही में 3, चन्नौडी, उमरिया, अमरकंटक, मोहखेड़ा, पुष्पराजगढ़, सिवनी, प्रभात पट्टन में 2 सेंमी बरसात हुई. अधिमतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

ग्वालियर एवं रीवा संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं नौगाव में दर्ज किया गया. राज्य के सभी संभागों के जिलोें में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. शहडोल एवं होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सैल्सियस दतिया एवं धार में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष जिलों में कहीं कहीं मुख्यत: शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया