लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कई जगह बरसात, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, नौगांव में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 8, 2020 20:14 IST

बीते 24 घंटोंं में राज्य के लांजी में 8, बालाघाट, परसवाड़ा में 5, मलाजखंड में 4, सौसर, बिछिया, मंडला, पाण्ढुर्णा, सिवनी, चांद में 3, केवलारी, नैनपुरा, तामिया, वारासिवनी, कोतमा, पाटन में 2 सेमी बरसात हुई.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतम तापमान के पैमाने पर राज्य के  सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगाबाद एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. रीवा, शहडोल एवं सागर संभागां के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा.  

भोपालः पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर होशंगाबाद एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई. राज्य के  शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के लांजी में 8, बालाघाट, परसवाड़ा में 5, मलाजखंड में 4, सौसर, बिछिया, मंडला, पाण्ढुर्णा, सिवनी, चांद में 3, केवलारी, नैनपुरा, तामिया, वारासिवनी, कोतमा, पाटन में 2 सेमी बरसात हुई. अधिकतम तापमान के पैमाने पर राज्य के  सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

अधिकतम तापमान उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल एवं सागर संभागां के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा.  प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस गुना, ग्वालियर, उज्जैन, नौगांव में दर्ज किया गया. राज्य के सभी संभागों में न्यूनतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रीवा, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस दतिया में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों मेेंं  शहडोल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद संभाग के जिलों में तथा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष जिलों में कहीं कहीं मुख्यत: शुष्क रहा.मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में  शहडोल संभाग के जिलों में तथा  सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा  जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली की चमकन संभव है.

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया