लाइव न्यूज़ :

मौसम का हालः पचमढ़ी में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, मप्र के कई जिलों में ठंड जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 2, 2020 20:51 IST

भोपाल में 12.4, इंदौर में 11.7, जबलपुर में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के  जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा.11 स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

भोपालःमध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी है.बीते 24 घंटों में राज्य की पचमढ़ी सबसे ठंडी रही. वहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं 11 स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के जिन स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, उनमें जबलपुर, मंडला, खजुराहो, नौगांव, रीवा, उमरिया, दतिया, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन शरीक है.

वहीं भोपाल में 12.4, इंदौर में 11.7, जबलपुर में 11.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के  जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा.

उमरिया और नौगांव में पारा पहुंचा 8 डिग्री तक

राज्य में सर्दी जोर पकड़ने लगी है. न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. होशंगाबाद, ग्वालियर एवं इंदौर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा.

तापमान 8 डिग्री सेल्सियस उमरिया एवं नौगांव में दर्ज किया गया. वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के द्वारा जारी बयान के अनुसार भोपाल में दिसंबर के महीने से सर्दी महसूस होने लगती है. दिसंबर वर्ष का अधिकतम शुष्क महीना है. इस माह का सामान्य तापमान 15.9 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बिच एवं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं