उत्तर प्रदेश में मौसम सर्द, कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:27 IST2021-01-17T16:27:04+5:302021-01-17T16:27:04+5:30

Weather chill in Uttar Pradesh, dense fog at some places | उत्तर प्रदेश में मौसम सर्द, कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम सर्द, कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा

लखनऊ, 17 जनवरी राज्य में रविवार को मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मौसम सर्द होने के साथ ही कोहरे की स्थिति बनी है।

राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोनभद्र जिले का चुर्क प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विभाग ने 18 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर मौसम अत्‍यंत सर्द होने का पूर्वानुमान लगाया है।

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 19 जनवरी और 20 जनवरी को भी कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Weather chill in Uttar Pradesh, dense fog at some places

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे