मौसम ने बदला दिल्ली का मिजाज, तेज हवा और भारी बारिश बाद तापमान में आई गिरावट

By भाषा | Updated: February 29, 2020 23:33 IST2020-02-29T23:33:38+5:302020-02-29T23:33:38+5:30

सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में रात साढ़े आठ बजे तक क्रमश:18.5 और 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Weather changes In Delhi, strong winds and heavy rain brought down the temperature | मौसम ने बदला दिल्ली का मिजाज, तेज हवा और भारी बारिश बाद तापमान में आई गिरावट

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमौसम विभाग के अनुसार पश्चमी विक्षोभ के कारण वर्षा हुई। अगले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमोत्तर भारत में चार से छह मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। खराब मौसम के कारण 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

वहीं, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण 14 उड़ानों को लखनऊ,अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर भेजा गया।

सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में रात साढ़े आठ बजे तक क्रमश:18.5 और 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चमी विक्षोभ के कारण वर्षा हुई। अगले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमोत्तर भारत में चार से छह मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और एनसीआर में पांच और छह मार्च के बीच बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। 

Web Title: Weather changes In Delhi, strong winds and heavy rain brought down the temperature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे