लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: अगले चार दिनों में मॉनसून पहुंचेगा दिल्ली, भीषण गर्मी के चलते राजस्थान में रेड अलर्ट

By निखिल वर्मा | Updated: June 18, 2020 08:39 IST

पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में बहुत गर्मी पड़ रही है. बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.

Open in App
ठळक मुद्देआमतौर पर दिल्ली में मॉनसून का आगमन 27 जून को होता है लेकिन इस बार वह जल्दी पहुंचेगावहीं राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है.

गर्मी से झुलस रहे दिल्ली वासियों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबीर सुनाई है। इस बार तीन-चार दिन पहले ही मॉनसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच रहा है। आमतौर पर मॉनसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 22-23 जून को दस्तक देगा। 

मौसम विभाग के क्षेत्रीय अनुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और इसके आसपास मंडरा रहा एक चक्रवात 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ''इससे मॉनसून को 22 और 23 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा की ओर से बढ़ने में मदद मिलेगी।''

मौसम विभाग ने इस साल उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य बारिश (103 प्रतिशत) होने का अनुमान जताया है। श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 18 और 19 जून तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा। 

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान के ज्यादातर इलाके लू की चपेट में है जहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बीकानेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी कर राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बीकानेर में 47.8 डिग्री, गंगानगर में 47.0 डिग्री, चुरू में 46.3 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, राजधानी जयपुर में 44.4 डिग्री, कोटा में 43.0 डिग्री, अजमेर में 42.3 डिग्री व बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी कर कहा है कि बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, चुरू व नागौर जिले में भीषण गर्म लहर या लू चलने की संभावना है। राज्य के जोधपुर,जालौर, पाली, पिलानी, कोटा, झुंझुनू जिले भी गर्म हवाओं की चपेट में रहेंगे वहीं झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर व सिरोही जिले में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव