लाइव न्यूज़ :

Weather warning: मौसम विभाग ने 3 से 5 अगस्त के बीच पश्चिमी और मध्य भारत में भारी बारिश का जताया अनुमान, पढ़ें रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 3, 2020 05:29 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों के लिए केरल के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तीन से पांच अगस्त तक महाराष्ट्र के मुंबई और कुछ अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच अगस्त को गुजरात क्षेत्र के तटीय जिलों और छह अगस्त को शेष राज्य में व्यापक वर्षा का अनुमान है।मौसम विभाग ने 4 अगस्त और 5 अगस्त को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी होने का अनुमान जताया है।

नई दिल्ली:  मौसम विभाग ने मध्य और पश्चिमी भारत में चार अगस्त से अगले तीन-चार दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार चार अगस्त के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावाना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून का रुख दक्षिण की ओर होने और जोर पकड़ने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्र, तटीय कर्नाटक तथा केरल में तीन से पांच अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने और कुछ इलाकों में बहुत ही तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त को तटीय महाराष्ट्र और गोवा के लिए रेड वार्निंग जारी की है। 3 अगस्त को मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 4-5 अगस्त को बहुत तेज बारिश के आसार हैं।

पांच अगस्त को गुजरात क्षेत्र के तटीय जिलों और छह अगस्त को शेष राज्य में व्यापक वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त और 5 अगस्त को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी होने का अनुमान जताया है। इसी अवधि के दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है। 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जतायी है और चार-पांच अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमओड़िसामध्य प्रदेशमहाराष्ट्रझारखंडगोवाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है