लाइव न्यूज़ :

Weather Alert: अगले 3 दिनों में इन राज्यों में होगी तेज बारिश के साथ बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देश के कई हिस्सों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

By आजाद खान | Updated: February 2, 2022 09:29 IST

Weather Alert: जानकारी के मुताबिक, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कोहरे छाए रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग अगले दो तीन दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहाड़ी इलाके वाले राज्य काफी प्रभावित होंगे। भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने के आसाार हैं।

Weather Alert:मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो तीन दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। यह संभावना भारत की पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों में होने वाली है। इसके कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड काफी प्रभावित होगा। विभाग ने देश के अन्य राज्यों में भी बारिश के साथ ठंड के बढ़ने के आसार बताए हैं। वहीं आईएमडी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि फरवरी के महीना में भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इसको देखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश के साथ ठंड को देखा जा सकता है। 

ओलावृष्टि के पड़ने से यहां पर बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने यह आशंका जताई है कि हिमाचल प्रदेश में दो और तीन फरवरी को और उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को ओलावृष्टि पड़ सकती है। इसके साथ वहां ठंड़ और बढ़ने के आसार भी हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी की भी संभावना है। वैसे तो सर्दी में इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि आम बात है, लेकिन आईएमडी के इस अपडेट से वहां के लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। 

इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

बताया जा रहा है कि पंजाब-हरियाणा व यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड और बारिश भी हो सकती है। इसके साथ यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने के भी आसार हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा व उत्तरी यूपी में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

कश्मीर में भी पड़ सकती है बर्फ

कश्मीर में पारा बढ़ने से और बर्फ बड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ यहां आने वाले दिनों में बारिश भी होने की बात सामने आ रही है। कोविड और बर्फबारी के चलते कश्मीर के कई पर्यटक स्थल काफी प्रभावित हुआ है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतहिमाचल प्रदेशपंजाबउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव