लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: दिल्ली में सुबह मौसम रहा गर्म, दिन में बादल छाने की संभावना

By भाषा | Updated: June 13, 2019 11:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के दूर दराज के कुछ इलाकों में लू चल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, लेकिन दिल्ली के दूर दराज के कुछ इलाकों में लू चल सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 44 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को बुधवार की शाम आई आंधी और हल्की बारिश से राहत मिली। आंधी और बारिश की वजह से पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बहरहाल, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम को खराब दृश्यता की वजह से उड़ानों का परिचालन करीब 35 मिनट तक बंद रहा।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आंधी की वजह से एक घर की दीवार गिर गई जिस वजह से उसमें रहने वाला 15 साल का लड़का जख्मी हो गया। सागर नाम के लड़के को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। बहरहाल, शहर में आंधी आने के बाद शाम साढ़े सात बजे पारा लुढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर ढाई बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस था और शाम साढ़े पांच बजे तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन आंधी और गरज के साथ बारिश की वजह से साढ़े आठ बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

मौसम विभाग में, नई दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की खबर है। गरज और आंधी ने भी तापमान को कम करने में मदद की है। पालम ऑब्जर्वेटरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 49 और 32 प्रतिशत के बीच रहा। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया