लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्टः मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश, भोपाल में 11 सेमी, चेतावनी जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 19, 2020 20:27 IST

भोपाल में बीती रात से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 126.2 मिमी यानी 5 इंच वर्षा दर्ज की गई. इस बरसात में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. मौसम विभाग के आगमी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.सोहागपुर में 5, सिवनी-मालवा, शाहपुर, बुधनी, बरेली, चंदेरी, हरसूद, हनुमना, मलाजखण्ड में 4 सेमी बरसात दर्ज की गई.बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान होशंगाबाद संभाग के जिलों में काफी बढ़ा व शेष संभागों के जिलो में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

भोपालः मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान हो चला है. बीते 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर झमाझम बरसात हो रही है.

राजधानी भोपाल में बीती रात से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 126.2 मिमी यानी 5 इंच वर्षा दर्ज की गई. इस बरसात में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. मौसम विभाग के आगमी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई.

वर्षा के प्रमुख आंकड़े : बीते 24 घंटों में बीना में 13, गौहरगंज नबीबाग में 12, नरसिंहगढ़ में 8, कुरवई, सीहोर में 7, कालापीपल, गंजबासौदा, वारासिवनी में 6, मण्डला, बालाघाट, चिंचोली, सोहागपुर में 5, सिवनी-मालवा, शाहपुर, बुधनी, बरेली, चंदेरी, हरसूद, हनुमना, मलाजखण्ड में 4 सेमी बरसात दर्ज की गई.

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान होशंगाबाद संभाग के जिलों में काफी बढ़ा व शेष संभागों के जिलो में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. वे रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से कम, शहडोल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम, जबलपुर एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तापमान रहा.

बीते 24 घंटो में  ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक  रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया. आगामी 24 घंटों में जबलपुर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर शहडोल, सागर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे होगी.

मौसम विभाग के अनुसार  आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा सीधी, सिंगरौली, रीवा, सागर एवं नरसिंहपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा बरसात हो सकती है. इसके साथ ही जबलपुर, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने  गिरने की संभावना है. इसके साथ ही  प्रभावित इलाकों में इस दौरान अल्पकालिक तेज हवा चल सकती है. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालग्वालियरजबलपुरभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया