Weather Alert: बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस?, कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, देखिए जिलेवार लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 21:40 IST2025-04-06T21:40:06+5:302025-04-06T21:40:52+5:30

Weather Alert:  दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है।

Weather Alert Mercury reaches 45-6 degrees Celsius in Barmer Record-breaking heat areas see district-wise list | Weather Alert: बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस?, कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, देखिए जिलेवार लिस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlights6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सबसे ज्यादा है।जोधपुर में 43 डिग्री, कोटा में 42.4 डिग्री और जालोर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

Weather Alert: राजस्थान के कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही और रविवार को बाड़मेर में पारा सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक 45.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सबसे ज्यादा है।

बाड़मेर में तीन अप्रैल, 1998 को तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो अब तक का सबसे अधिक था। वहीं जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.2 डिग्री, जोधपुर में 43 डिग्री, कोटा में 42.4 डिग्री और जालोर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। विभाग ने बताया कि छह-सात अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है।

Web Title: Weather Alert Mercury reaches 45-6 degrees Celsius in Barmer Record-breaking heat areas see district-wise list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे