लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह से अगले 24 घंटों के लिये मौसम का यलो अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:57 IST

Open in App

भोपाल, 22 मार्च मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बिजली कड़कने/गिरने, तेज हवाएं और आंधी चलने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र ने सोमवार को अगले 24 घंटों के लिये मध्यप्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत भोपाल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभागों के अलग अलग स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने/गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है।

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि इसी तरह यलो अलर्ट के तहत दस जिलों रीवा, सतना, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर मालवा जिले में तेज हवाओं के साथ इसी तरह का मौसम देखा जा सकता है।

इसके अलावा भोपाल और जबलपुर सहित छह संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बारिश होने की संभावना है। ऐसा ही मौसम रीवा, सतना और रतलाम सहित दस जिलों में देखा जा सकता है।

साहा ने कहा कि राज्य में अगले दो-तीन दिन में मौसम का यह स्वरुप और प्रबल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु के चक्रवाती परिसंचरण के कारण ऐसा मौसम बन रहा है।

साहा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में भोपाल और होशंगाबाद में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश दर्ज की गई। सोमवार शाम को भोपाल शहर में हल्की बारिश पड़ी।

प्रदेश में सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस मंडला जिले में और बालाघाट के मलाजखंड क्षेत्र में दर्ज किया गया। जबकि छतरपुर जिले के खजुराहो और रतलाम में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?