लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुंबई में भारी बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: July 14, 2020 05:39 IST

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि 16 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश होने का अनुमान है हालांकि 15 जुलाई को महानगर में सबसे तेज बारिश हो सकती है ।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब होने के साथ राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून पश्चिम तट में कोंकण गोवा से केरल की ओर सक्रिय है ।

नयी दिल्ली: असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब होने के साथ राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है । बाढ़ से असम के करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं हालांकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मॉनसून दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी ।

मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून पश्चिम तट में कोंकण गोवा से केरल की ओर सक्रिय है । मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि 16 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश होने का अनुमान है हालांकि 15 जुलाई को महानगर में सबसे तेज बारिश हो सकती है । दिल्ली में नमी का स्तर 87 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । पूर्व में मानसून बिहार में जमुई , झारखंड में दुमका और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा है ।

इससे उत्तर बंगाल के लोगों को कुछ राहत मिलेगी जहां पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य के करीब रहा । दोनों राज्यों में मौसम शुष्क बना रहा । हालांकि अगले कुछ दिनों में दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है ।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हरियाणा के अंबाला में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया