Weather Alert: बच के रहना रे बाबा?, हीटवेव से साथ लू, अगले 6 दिन में दिल्ली तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 17:17 IST2025-04-04T17:16:33+5:302025-04-04T17:17:27+5:30

Weather Alert: उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है।

Weather Alert bach ke rahana re baba Be careful Heatwave along Loo Delhi temperature likely reach 42 degree Celsius in next 6 days | Weather Alert: बच के रहना रे बाबा?, हीटवेव से साथ लू, अगले 6 दिन में दिल्ली तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

सांकेतिक फोटो

Highlightsमध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने का अनुमान है।कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।भारत के कई हिस्सों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

 

 

 

 

 

Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है। आईएमडी ने बताया कि इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

दिल्ली में छह या सात अप्रैल तक कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है, साथ ही मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच चार से सात दिन लू चलने के दर्ज किए जाते हैं। जिन राज्यों में सामान्य से अधिक लू वाले दिन रहने का अनुमान है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से और तमिलनाडु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है।

Web Title: Weather Alert bach ke rahana re baba Be careful Heatwave along Loo Delhi temperature likely reach 42 degree Celsius in next 6 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे