लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 45 लोगों की मौत, मुंबई में भारी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में लोगों को राहत

By निखिल वर्मा | Updated: July 5, 2020 06:58 IST

बिहार में बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का सिलिसला जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग सात जिलों में आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) से और 22 लोगों की मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है.दिल्ली-एनसीआर में तड़के तेज बारिश हुई है, अभी अभी रुक रुक कर वर्षा जारी है

बिहार में और उत्तर-प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने 45 लोगों की मौत हो गई। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग सात जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से और 22 लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली से मरने वालों में वैशाली में 6, लखीसराय में 2, समस्तीपुर में 3, गया, बांका, नालंदा और जमुई जिले में 1-1 व्यक्ति शामिल है।

 राज्य के भोजपुर जिले में सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत हुई है और छह लोग झुलस गए हैं। उधर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य झुलस गए। ब्योरे के अनुसार आकाशीय बिजली से प्रयागराज में 8, मिर्जापुर में 6, जौनपुर में 1 और कौशांबी में 2, भदोही में 6 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में देर रात से बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

पिछले एक सप्ताह से उमस और गर्मी झेल रही दिल्ली को रविवार रात से हो रही बारिश से राहत मिल गई। देर रात करीब साढ़े 3 बजे से दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। तेज बारिश के बाद सुबह भी अब रुक-रुककर बारिश हो रही है।

मुंबई में भारी बारिश, नौसेना  और एनडीआरएफ अलर्ट पर

मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। हाईटाइड के कारण शनिवार को समुद्र में काफी ऊंची लहरें लगभग उठती रहीं। बीएमसी ने लोगों से समुद्र के करीब न जाने की अपील की। वहीं, नौसेना और एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उपमहानिदेशक के. एस. होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि ''पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी होगी। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमबिहारउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं