लाइव न्यूज़ :

मास्क पहनना ही कोविड-19 के खिलाफ बचाव का एकमात्र तरीका : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: February 19, 2021 16:34 IST

Open in App

पुणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के समय में युद्ध लड़ने के लिए तलवार और ढाल का इस्तेमाल होता था लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मास्क ही एकमात्र बचाव का तरीका है।

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए पुणे जिले के जुन्नार तहसील में शिवनेरी किले का दौरा किया। शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में शिवनेरी किले में हुआ था।

ठाकरे सुबह शिवनेरी किला गए जहां उन्होंने शिवाजी महाराज और उनकी मां जीजाबाई को श्रद्धांजलि दी।

ठाकरे ने कहा कि समूचा महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज को देवता की तरह पूजता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई राजा आए और गए... कई लड़ाइयां लड़ी गयीं, कई साम्राज्य आए और खत्म हो गये, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज में कुछ विशिष्ट था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवाजी महाराज ने कई युद्ध लड़े और ‘स्वराज’ की स्थापना की...। यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि उन्होंने विरोधियों का कैसे मुकाबला किया। इस तरह का युद्ध अब नहीं लड़ा जा रहा है और न ही तलवार और ढाल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस वक्त हम कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और मास्क पहनना ही इस लड़ाई में बचाव का एकमात्र तरीका है।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘...लड़ाई में जब जरूरत पड़ेगी तो हम हथियार उठाएंगे और बचाव के लिए ढाल का इस्तेमाल करेंगे। इस लड़ाई में मास्क हमारा ढाल है... इसे कभी नहीं भूलें।’’

उन्होंने कहा कि कोई सिर्फ तलवार थामकर युद्ध नहीं जीत सकता है। इसके लिए दृढ़ निश्चय और जीत की इच्छाशक्ति होनी चाहिए। शिवाजी महाराज हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने किले में ‘पालना समारोह’ समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित थे।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों से मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी में भीड़भाड़ नहीं करने का अनुरोध किया है।

ठाकरे ने यह भी कहा कि वह खुद को भाग्यशाली और आभारी मानते हैं कि उन्हें लगातार दूसरे साल श्रद्धांजलि देने के लिए शिवनेरी आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि राज्य में सभी किलों से संबंधित इतिहास को दुनियाभर में बताने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए