लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण की गई आबादी पर इसकी कारगरता को बेहतर तरीके से समझे जाने तक मास्क पहनें:कांग

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर टीकों की शीर्ष विशेषज्ञ गगनदीप कांग ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना तब जारी रखना चाहिए, जब तक कि संक्रमण के बारे में टीकाकरण की गई आबादी पर टीके के प्रभावों को बेहतर तरीके से समझ नहीं लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण आबादी के कुछ हिस्से अब भी इस बारे में चिंतित हैं कि (कोविड-19 का) टीका कितना सुरक्षित है और सूचना, जागरूकता एवं संचार तैयारियां इस समस्या को दूर करने के लिए पर्याप्त रूप से नहीं की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण पर टीकाकरण की गई आबादी में जब तक कोई बेहतर समझ नहीं बन जाती है, हमें मास्क पहनना जारी रखना चाहिए और सामजिक दूरी की प्रक्रियाओं के बारे में सोचना चाहिए। ’’

जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कांग ने कहा, ‘‘हम अब प्रभावकारी अध्ययनों के जरिए यह जान पाएंगे, जिन्हें फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन करा रहा है और मुझे उम्मीद है कि भारत उन अध्ययनों में शामिल होगा। ’’

टीकाकरण के बाद भी क्या कोविड-19 के प्रसार को रोकने से जुड़े व्यवहार की जरूरत होगी और टीके के कारगर होने को लेकर लोगों के मन में कितना संशय है, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा।

कांग अभी क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर में सेवा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि टीके के बारे में ग्रामीण आबादी में काफी संशय है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप देश के कई हिस्सों में ग्रामीण आबादी से बात करेंगे, तो लोग बताएंगे कि टीके असुरक्षित हैं, टीके कारगर नहीं हैं और मैं सचमुच में इस बात को लेकर चिंतित हूं कि जो सारी तैयारियां की जा रही है, सरकार (टीकाकरण के बारे में) जैसी प्रचार सामग्री तैयार कर रही है, वह उस आबादी के लिए पर्याप्त रूप से अनुकूल नहीं है , जहां तक हमें इसे पहुंचाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, यह बड़ी समस्या है और हमें बेहतर तैयारियां की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग