लाइव न्यूज़ :

पलामू में नक्सलियों का हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:01 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 21 अक्तूबर झारखंड में पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष अभियान के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी’को हथियार आपूर्ति करने के एक आरोपी को एके-47 राइफल एवं स्टेनगन की पांच गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

पलामू में छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि नक्सलियों के इस आपूर्तिकर्ता को तब गिरफ्तार किया गया जब वह टीएसपीसी के स्वयंभू शीर्ष कमांडर शशिकांत जी को एके 47 राइफल की 50 गोलियां देकर वापस अपने गांव लौट रहा था।

गिरफ्तार जितेन्द्र सिंह (31) का दूसरा साथी भी गोली पहुंचाने जा रहा था, जिसकी खुफिया सूचना पुलिस को पहले मिल गई थी।

उन्होंने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले से उन्हें गिरफ्त में लेने के लिए योजना बना रखी थी जिसके तहत एक आपूर्तिकर्ता को आज पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के अन्य सहयोगी पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल रहे। उन्हें पकङने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों