लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद बरामद

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:12 IST

Open in App

जम्मू, 22 मई जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया और वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। एक पखवाड़े के भीतर सुरक्षाबलों की इस तरह की यह तीसरी सफलता है।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आतंकवादी ठिकाने से एक एके-56 राइफल, 30 गोलियां भरी एक मैगजीन, दो चीनी पिस्तौल और एक संबंधित मैगजीन बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि जिले के कस्बा गांव में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला। इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इससे पहले नौ मई को सुरनकोट के फगला इलाके में एक अन्य आतंकवादी ठिकाने का पता चला था और वहां से 19 हथगोले मिले थे। वहीं, 18 मई को सुरनकोट के माजरा गांव से दो पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट