लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : जोशीमठ में भूस्खलन का कहर, देखते ही देखते ढह गया होटल, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 9, 2021 18:51 IST

उत्तराखंड के जोशीमठ में शनिवार को भूस्खलन से एक होटल पूरी तरह से ढह गया । गनीमत यह रही कि भूस्खलन संभावित क्षेत्र बताकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पहले ही होटल खाली करवा दिया था ।

Open in App
ठळक मुद्देजोशीमठ में बना होटल भूस्खलन के कारण ढह गया होटल भूस्खलन संभावित क्षेत्र के कारण होटल को पहले ही खाली करा दिया गया था एनटीपीसी की सुरंग का मुख्य द्वार भी बर्बाद हो गया

देहरादून : उत्तराखंड के जोशीमठ गांव में दो हफ्ते पहले भीषण भूस्खलन के बाद एऩटीपीसी की सुरंग के ऊपर बना होटल शनिवार को बूरे तरीके से ढह गया । होटल का एक बड़ा हिस्सा शनिवार की दोपहर अचानक चट्टान के किनारे गिरकर फिसलता हुआ नजर आया । 

अच्छी बात यह थी कि स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने भूस्खलन संभावित क्षेत्र के कारण होटल को समय से खाली करा दिया था , जिससे किसी तरह के जोखिम की संभावना कुछ कम हो गई थी जबकि सुरंग में जाने वाले एनटीपीसी का मुख्य द्वार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है । बताया जा रहा है कि एस सप्ताह पहले ही भूस्खलन के कारण होटल में दरारें आ गई थी । 

वहीं बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की दरारें लगातार गहराती जा रही है । 25 जुलाई को तपोवन-विष्णुगढ़  जलविद्युत परियोजना सुरंग के सामने कई भूस्खलन हुए, जिसके परिणामस्वरूप बद्रीनाथ राजमार्ग पर झड़कुला में भूस्खलन हुआ । होटल के नीचे भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद जोशीमठ के अधिकारियों ने इमारत को खाली कराने का आदेश दिया । इस बीच बद्रीनाथ हाईवे को तोड़ने का काम शुरू हो गया है ।  

टॅग्स :उत्तराखण्डवायरल वीडियोभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल