लाइव न्यूज़ :

महाभियोग की लड़ाई हम जीतेंगे : ट्रंप

By भाषा | Updated: December 6, 2019 13:14 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह महाभियोग की लड़ाई जीतेंगे। उन्होंने यह टिप्पणी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर एवं डेमोक्रेटिक पार्टी सदस्य नैंसी पेलोसी की ओर से महाभियोग कार्यवाही को हरी झंडी देने के बाद की।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ अच्छी बात यह है कि रिपब्लिकन पहले कभी इतना एकजुट नहीं हुएट्रंप पर अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के लिए पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन पर अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी की जांच करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह महाभियोग की लड़ाई जीतेंगे। उन्होंने यह टिप्पणी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर एवं डेमोक्रेटिक पार्टी सदस्य नैंसी पेलोसी की ओर से महाभियोग कार्यवाही को हरी झंडी देने के बाद की। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ अच्छी बात यह है कि रिपब्लिकन पहले कभी इतना एकजुट नहीं हुए। हम जीतेंगे।’’

उन्होंने ट्वीट किया, कटरपंथी वाम डेमोक्रेटिक सदस्यों ने अभी घोषणा की है कि वे मेरे खिलाफ बिना कारण महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहते हैं।’’ उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के तर्क को दोहराते हुए कहा, ‘‘महत्वपूर्ण और कभी कभार इस्तेमाल होने वाले महाभियोग का उपयोग भविष्य के राष्ट्रपति पर नियमित हमले के लिए किया जाएगा, जिस पर ध्यान हमारे संस्थापकों का नहीं गया था।’’ स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इससे पहले अपनी पार्टी से कहा कि ट्रंप पर लगे आरोपों के आधार पर महाभियोग की धाराओं का मसौदा तैयार करें।

ट्रंप पर अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के लिए पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन पर अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी की जांच करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। उम्मीद है कि महाभियोग प्रस्ताव डेमोक्रेटिट पार्टी की बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा में पारित हो जाएगा। हालांकि, सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है और संभावना है कि वह राष्ट्रपति को बरी कर देगी क्योंकि अगले साल दोबारा निर्वाचित होने के लिए चल रहा प्रचार अभियान गति पकड़ रहा है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल