लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री ने कहा- प्रदेश को स्वस्थ बनाने की दिशा में किया जाएग प्रयास

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 28, 2018 18:07 IST

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त रखने, जल संरक्षण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह स्काउट गाइड स्वयं सेवक काम कर रहे हैं, वह साधुवाद के पात्र हैं।

Open in App

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान को स्वस्थ राज्य बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ, नागरिकों को स्वास्थ्य के बारे में जागरुक किया जाएगा। डॉ. शर्मा शुक्रवार (28 दिसंबर) को स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा में आयोजित रेंजर मीट को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करने के लिए स्काउट्स गाइड स्वयं सेवकों के प्रयास सराहनीय हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त रखने, जल संरक्षण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह स्काउट गाइड स्वयं सेवक काम कर रहे हैं, वह साधुवाद के पात्र हैं। 

उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड के 12 लाख स्वंयसेवकों जिस तरह चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में अपना रचनात्मक योगदान दिया है, इससे जाहिर होता है कि स्काउट गाइड किस तरह समाज में अपना रचनात्मक योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन सतही जल देश का मात्र एक प्रतिशत है। इसलिए जल को संरक्षित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्काउट गाइड्स से उन्होंने आह्वान किया कि वे जल संरक्षण के क्षेत्र में नागरिकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाएं। 

उन्होंने बताया कि वे खुद भी स्काउट गाइड रहे हैं और उन्होंने अपने संस्मरण भी साझा किए। इस अवसर पर प्रदेश के सभी संभागों से आए रोवर रेंजर सहित बड़ी संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में रोवर रेंजर कमिश्नर निर्मल पंवार ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने हैल्थ अवेयरनेस रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्काउट गाइड से जुडे़ पदाधिकारी और स्वयं सेवक उपस्थित थे।  

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन