लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अफगानिस्तान पर हम अपने विचार साझा करेंगे :भारत

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह छह अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में अफगानिस्तान पर अपने विचार साझा करेगा। साथ ही, इस युद्धग्रस्त देश में तालिबान की हिंसा बढ़ने के मद्देनजर फौरन और व्यापक संघर्ष विराम के लिए जोर देगा।

भारत की अध्यक्षता में, यूएनएससी अफगानिस्तान में स्थिति पर बैठक करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘कल की चर्चा के दौरान, हम अफगानिस्तान पर अपना विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे तथा हम इस अहम मुद्दे पर सार्थक चर्चा होने की उम्मीद करते हैं।’’

तालिबान की हिंसा रोकने के लिए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री हनीफ अतमार के अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से यूएनएससी की आपात बैठक बुलाने का आग्रह करने के दो दिनों बाद यह बैठक करने का फैसला किया गया।

अगस्त महीने के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता भारत कर रहा है।

बागची ने कहा कि अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर भारत करीबी नजर रखे हुए हैं और यह एक फौरन एवं व्यापक संघर्ष विराम की अपील जारी रखे हुए है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता में भारत एक बड़ा हितधारक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह