लाइव न्यूज़ :

बिहार में महामारी के दौरान ट्यूशन फीस वसूलने वाले स्कूलों के मुद्दे पर गौर करेंगे: चौधरी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:11 IST

Open in App

पटना, 16 मार्च बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वह निजी स्कूलों द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान ट्यूशन फीस वसूलने के मुद्दे पर गौर करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।

बिहार विधानसभा में राजद सदस्य भाई वीरेंद्र के एक अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2019 में निजी स्कूलों द्वारा ली जाने वाली फीस को विनियमित करने के लिए एक कानून बनाया था।

उन्होंने कहा कि हालाँकि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके अनुसार सरकार किसी विशेष अवधि के लिए फीस माफ करने के लिए किसी भी निजी स्कूल को निर्देश दे सकती है लेकिन अभिभावकों की ऐसी राय है इसलिए सरकार इस मुद्दे पर गौर करेगी और देखेगी कि इस संबंध में क्या हो सकता है ।

चौधरी ने कहा कि विधायकों की राय है कि जब निजी स्कूलों द्वारा कक्षाएं संचालित नहीं की गयी तो उन्होंने शुल्क क्यों लिया वहीं संस्थानों का दावा है कि ऑनलाइन माध्यम से उनकी गतिविधियां जारी रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू