लाइव न्यूज़ :

हम मुंबई पुलिस की छवि सुधारेंगे : हेमंत नागराले

By भाषा | Updated: March 18, 2021 01:17 IST

Open in App

मुंबई, 17 मार्च मुंबई पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त हेमंत नागराले ने बुधवार को कहा कि वह शहर की पुलिस की छवि सुधारने और ‘‘खोई विश्वसनीयता’’ बहाल करने के लिए कार्य करेंगे।

नागराले ने बुधवार शाम मुंबई पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला। इससे पहले दोपहर को मुंबई पुलिस आयुक्त रहे परमवीर सिंह का स्थानांतरण होमगार्ड में करने की घोषणा की गई थी।

नया पदभार ग्रहण करने के बाद पत्राकरों से बातचीत में नागराले ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि मुंबई पुलिस मुश्किल दौर से गुजर रही है.. मेरे अधिकारियों एवं कर्मियों और आप सभी की सहायता से इस समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार ने मुझे नियुक्त किया है और मैंने कार्यभार ग्रहण किया है।’’

भारतीय पुलिस सेवा के 1987 बैच अधिकारी ने कहा कि उनके अधिकारियों की कोशिश मुंबई पुलिस विभाग की छवि सुधारने की होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘गत कुछ दिनों से आप देख रहे हैं, इस तरह अधिकारियों का शामिल होना ठीक नहीं हैं। एनआईए और एटीएस जांच कर रही है। चल रही जांच पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।’’

उन्होंने यह बात सचिन वाजे की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा की गई गिरफ्तारी के संदर्भ में की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह