लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया है, उसे खत्म हम करेंगे : शिवराज सिंह चौहान

By भाषा | Updated: July 28, 2019 03:22 IST

मध्यप्रदेश में 24 जुलाई को भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने विधानसभा में आपराधिक कानून (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 पर मत-विभाजन के समय उसके पक्ष में मतदान किया था। 

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शनिवार को कहा कि यदि भाजपा चाहती तो कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाती । साथ ही राज्य में भाजपा के दो विधायकों द्वारा कमलनाथ सरकार का समर्थन करने के संबंध में उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस खेल को वह(शिवराज) खत्म करेंगे। भाजपा नेता यहां पार्टी के सदस्यता अभियान को शुरू करने के लिए आये थे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यदि हम चाहते तो कांग्रेस वहां सरकार नहीं बना पाती क्योंकि उसके पास भी बहुमत नहीं था। उसने सपा और बसपा के साथ गठजोड़ कर सरकार बनायी। चूंकि भाजपा को कांग्रेस से कम सीटें मिली थीं, इसलिए मैंने अपने सहयोगियों के यह कहने के बाद भी कि हमें दांव नहीं छोड़ना चाहिए, विपक्ष में बैठने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जबसे वहां सरकार बनी है, लूट-खसोट के सिवा कुछ नहीं हुआ है। हमने वहां सरकार को कभी परेशान करने का प्रयास नहीं किया लेकिन अब कांग्रेस ने शुरू किया है और हम उसे खत्म करेंगे। ’’

मध्यप्रदेश में 24 जुलाई को भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने विधानसभा में आपराधिक कानून (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 पर मत-विभाजन के समय उसके पक्ष में मतदान किया था। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह