लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में हमें जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय नहीं दिया गया: खड़गे

By भाषा | Updated: December 9, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उच्च सदन में सरकार और आसन ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजर्लि अर्पित करने के लिए विपक्षी नेताओं को समय नहीं दिया।

उन्होंने संसद भवन के बाहर विजय चौक पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज बहुत दुखद दिन है। हम जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने दुर्घटना में जान गंवाई है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सदन में सरकार की ओर से बयान हुआ और श्रद्धांजलि दी गयी। उप सभापति की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। विपक्षी दलों के सदन के नेताओं का कहना था कि हम भी दो-दो मिनट या एक-एक मिनट अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। लेकिन सरकार और आसन ने हमें अनुमति नहीं दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाकी विषय राजनीति हैं, लेकिन यह राष्ट्रीय विषय है और सीडीएस जैसे व्यक्ति को श्रद्धांजलि देना था। इसके लिए भी समय नहीं मिलता है तो फिर यह सदन कैसे चलाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं...भगवान ऐसी सरकार को सद्बुद्धि दे।’’

खड़गे ने यह भी कहा, ‘‘हम जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायल अधिकारी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

राज्यसभा ने बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 सैन्यकर्मियों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos