लाइव न्यूज़ :

हमने जनविश्वास यात्रा निकाली, अखिलेश 'झांसा' यात्रा, 'माफिया' यात्रा निकाल रहे : नड्डा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:15 IST

Open in App

बदायूं/हापुड़ (उप्र), 28 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को अपनी पार्टी की जन विश्वास यात्रा की सराहना करते हुए दावा किया कि कोई राजनीतिक दल ऐसी यात्रा नहीं निकाल सकता क्योंकि अन्य दलों ने जो वादे किये थे, उसके ठीक विपरीत कार्य किया और उनका इतिहास विश्वास करने लायक नहीं है।

नड्डा ने बदायूं में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हमने जन विश्वास यात्रा निकाली है लेकिन अखिलेश यादव झांसा यात्रा निकाल रहे हैं।’’

नड्डा ने आरोप लगाया, ’’हम जन-विश्वास यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहे हैं लेकिन अखिलेश यादव ‘झांसा यात्रा' निकाल रहे हैं। वह बीच में कभी-कभी यात्रा में निकलते हैं, फिर ’क्वारंटाइन’ हो जाते हैं। वह इसी तरह की यात्रा - माफिया यात्रा, दंगों को याद दिलाने वाली यात्रा, बाहुबलियों को साथ लेकर चलने वाली यात्रा- निकाल सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश जी जवाब दीजिए,जब आप मुख्यमंत्री थे तब आपने 15 आतंकवादियों को छोड़ने के लिए निवेदन किया था लेकिन वे छूट नहीं पाए क्योंकि अदालत ने उन्हें रिहा नहीं किया।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अदालत ने इनमें से चार आतंकवादियों को फांसी की सजा और 11 आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर भी तत्कालीन सपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कारसेवकों पर गोलियां चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''आजकल मुझे बड़ी खुशी होती है कि जो लोग कारसेवकों पर गोली चलवा रहे थे, वे आजकल मंदिरों में जाकर घंटी बजा रहे हैं।''

भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '' जिन लोगों को आचमन करना नहीं आता था, आजकल वे मंदिर में जाकर घंटी बजा रहे हैं, मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं।''

नड्डा ने भाजपा के शासन के दौरान किये गये विकास कार्यों को भी गिनाया और सपा अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘हम लोग गन्ना की बात करते हैं तो अखिलेश यादव को जिन्ना (मोहम्मद अली जिन्ना) याद आते हैं।’’

भाजपा मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नड्डा ने अपने संबोधन में वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत तय होने का दावा भी किया।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की विजय जबकि जातिवाद, गुंडागर्दी तथा तुष्टिकरण की राजनीति की हार होगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कानपुर में इत्र कारोबारी के घर पड़े छापे का जिक्र करते हुए कहा कि 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी कहीं और मिली, लेकिन तबीयत किसी और की खराब हो गई।

नड्डा ने आरोप लगाया कि सपा की अखिलेश सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हुआ और तत्कालीन एक मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में अभी भी जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक लाख स्मार्टफोन बांटे हैं और भाजपा सरकार एक करोड़ लैपटॉप व स्मार्टफोन देगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। पहले उत्तर प्रदेश में केवल 13 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश में 30 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं और 2022 तक यह संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी।''

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है जो हापुड़, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा।

वहीं, हापुड़ में नड्डा ने जन विश्वास यात्रा की जनसभा में भी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्षी दलों पर जमकर कटाक्ष किये। गढ़मुक्तेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सबका साथ सबका विकास' के नारे को चरितार्थ किया है।

उन्होंने कहा, ''वर्ष 2022 के चुनाव में आपको राम भक्तों पर गोली चलाने वाली सरकार चाहिए या राम मंदिर बनाने वाली सरकार, यह फैसला आपको करना है।''

भाजपा अध्यक्ष ने ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले को राजकीय मेला घोषित करने और

हापुड़ जनपद में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

नड्डा ने कहा कि पिछले 70 सालों से कई पार्टियां सत्ता में आईं लेकिन किसी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की इच्छा शक्ति से ही यह संभव हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल