लाइव न्यूज़ :

हमने जनविश्वास यात्रा निकाली, अखिलेश झांसा यात्रा निकाल रहे हैं : जे पी नड्डा

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:58 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 28 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को अपनी पार्टी की जन विश्वास यात्रा की सराहना करते हुए दावा किया कि कोई राजनीतिक दल जनविश्वास यात्रा नहीं निकाल सकता क्योंकि उसने जो कुछ कहा था, उसके ठीक विपरीत कार्य किया और उसका इतिहास विश्वास करने लायक नहीं है।

नड्डा ने यहां भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमने जन विश्वास यात्रा निकाली है लेकिन अखिलेश यादव झांसा यात्रा निकाल रहे हैं।’’

नड्डा ने सवाल किया, ‘‘बताइए, समाजवादी पार्टी कौन सी यात्रा निकालेगी, विश्वास यात्रा निकालेगी या दंगों को याद दिलाने वाली यात्रा निकालेगी। विश्वास यात्रा निकालेगी या बाहुबलियों की बारात लेकर चलने वाली यात्रा निकालेगी।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘अखिलेश जी जवाब दीजिए,जब आप मुख्यमंत्री थे तब आपने 15 आतंकवादियों को छोड़ने के लिए निवेदन किया था लेकिन वे छूट नहीं पाए क्योंकि अदालत ने उन्हें रिहा नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि अदालत ने इनमें से चार आतंकवादियों को फांसी की सजा और 11 आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, '' मुजफ्फरनगर दंगे आपको (अखिलेश यादव) याद हैं, 62 लोगों की जान गई थी और आपको कुछ महसूस नहीं हुआ था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी...।’’

उन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कहा, ''आजकल मुझे बड़ी खुशी होती है कि जो लोग कार सेवकों पर गोली चलवा रहे थे, वे आजकल मंदिर-मंदिर जाकर घंटी बजा रहे हैं।''

भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '' जिन लोगों को आचमन करना नहीं आता था, आज कल वे मंदिर में जाकर घंटी बजा रहे हैं, मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं।''

नड्डा ने भाजपा के शासन के दौरान किये गये विकास कार्यों को भी गिनाया और सपा अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘हम लोग गन्ना की बात करते हैं तो अखिलेश यादव को जिन्ना (मोहम्मद अली जिन्ना) याद आते हैं। ’’

भाजपा मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नड्डा ने अपने संबोधन में कहा , ‘‘ 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत तय है। यह विजय हमारी नहीं बल्कि उप्र की जनता की जीत होगी, उनके सपनों की जीत होगी, विकास की जीत होगी, यह किसानों, महिलाओं, युवाओं और उत्‍तर प्रदेश के आत्‍मसम्‍मान की जीत होगी।’’

उन्‍होंने कहा कि उप्र में भाजपा की विजय और जातिवाद, गुंडागर्दी तथा तुष्टिकरण की राजनीति की हार होगी। उन्होंने कानपुर में इत्र कारोबारी के घर पड़े छापे का जिक्र करते हुए कहा कि 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी कहीं और मिली, लेकिन तबीयत किसी और की खराब हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल