लाइव न्यूज़ :

हमें महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करना चाहिए : नायडू

By भाषा | Updated: January 30, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सभी को उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाना चाहिए एवं उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 1948 में 30 जनवरी को ही नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी और उनकी पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ गांधी जी शांति, अहिंसा, नि:स्वार्थ सेवा के साधक थे। अपने वचन और कर्म से उन्होंने समय की रेत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी, विश्व भर के कितने लोगों को अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज के दुर्बल वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।’’

नायडू ने राष्ट्रपिता का कथन भी उद्धृत करते हुए लिखा, ‘‘अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि हम इसका पूरी तरह से पालन न भी कर पाएं तो भी हमें इसकी भावना को समझना चाहिए और जहां तक संभव हो हिंसा का त्याग करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी जी के सिद्धांत और जीवन आज भी अखिल विश्व के कल्याण का मार्ग दीप्त करते हैं। उन्हें याद करते हुए, उनका अनुसरण करने का भी संकल्प लें।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उनकी पावन स्मृति में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे