लाइव न्यूज़ :

हमें अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार प्रकट करना चाहिये : न्यायालय

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि डॉक्टर, नर्स और अन्य अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य देखभालकर्मी कोविड-19 महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और यह उनके प्रति कृतज्ञता जताने का सही वक्त है।

न्यायालय ने कहा कि केंद्र उन्हें मुआवजा प्रदान करने पर विचार कर सकता है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट की पीठ ने कहा कि वे एक चिकित्सक को जानते हैं जिन्हें उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश भलीभांति जानते हैं और वह कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद कल अस्पताल में बिस्तर पाने के लिये संघर्ष कर रहे थे।

पीठ ने कहा, ‘‘आपको (केंद्र को) हर पहलू पर विचार करना है। आप उन्हें मुआवजा देने पर भी विचार कर सकते हैं। वे (स्वास्थ्यकर्मी) बीमार पड़ रहे हैं। वे इस मानवीय संकट के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनमें से कुछ ने जान भी गंवाई है। हमारा मानना है कि उनके प्रति आभार जताने का यह उचित वक्त है।’’

न्यायमूर्ति भट्ट ने कहा कि वह किसी पर दोषारोपण नहीं कर रहे हैं, लेकिन सोचते हैं कि इन स्वास्थ्यकर्मियों के लिये और करने की आवश्यकता है।

पीठ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि स्वास्थ्य क्षेत्र चरमराने की स्थिति में पहुंच गया है। अस्पताल हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी है। बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। हम सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मियों को इस संकट से निकलने के लिये फिर से नियुक्त कर सकते हैं। हमें यह देखने की आवश्यकता है कि कोविड से संक्रमित हो रहे डॉक्टरों और चिकित्सकों को कैसे बचाया जा सकता है।’’

पीठ महमारी के दौरान आवश्यक आपर्ति और सेवाएं सुनिश्चित करने के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेकर एक मामले पर सुनवाई कर रही थी। उसने सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता से स्वास्थ्यकर्मियों को और धन का भुगतान तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

न्यायमूर्ति भट्ट ने कहा कि उन्होंने कहीं पढ़ा है कि तकरीबन 25000 चिकित्सक और नर्स काम करने के इच्छुक हैं और ‘‘मेरा मानना है कि उनकी सेवाओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिये।’’

मेहता ने पीठ की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं और उनकी तहेदिल से सराहना की जानी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह